Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबर13 साल की किशोरी से दुष्कर्म करता रहा शादीशुदा युवक, गर्भवती होने...

13 साल की किशोरी से दुष्कर्म करता रहा शादीशुदा युवक, गर्भवती होने पर चला पता; मृत बच्चे को दिया जन्म

देहरादून। राजधानी देहरादून में प्रेमनगर के बिधौली में एक शादीशुदा युवक 13 साल की किशोरी के साथ कई माह तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के परिवार को इसकी जानकारी उसके गर्भवती होने पर हुई। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि पीड़ित किशोरी कुछ माह पहले तक परिवार के साथ बिधौली में किराये पर रहती थी। वह कक्षा छह की छात्रा है। उसके पिता दिव्यांग हैं और मां कामकाज करके परिवार का भरण-पोषण करती है। हाल ही में कोरोना की दूसरी लहर के चलते लागू किए गए कोविड कर्फ्यू के दौरान बिधौली में ही रहने वाले पंकज बिष्ट ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।

आरोपित ने यह बात किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते किशोरी ने किसी से कुछ भी नहीं कहा। कुछ दिन पहले किशोरी का परिवार हाथीबड़कला क्षेत्र में शिफ्ट हो गया। रविवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के दौरान पता चला कि किशोरी चार माह की गर्भवती है। इसके बाद किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित पंकज बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments