देहरादून। उत्तराखंड के हिमाद्री आइस रिंग में 13वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आइस स्टॉक स्पोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 तारीख तक किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं तथा खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
उत्तराखंड आइस स्टॉक स्पोर्ट के सचिव अमित रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में विकेश डिमरी (टीम कप्तान), सौरभ पंवार, अनुज, शालिनी, अथर्व भट्ट, सार्थक ज्याला, रुद्रांश रावत, अक्षत डिमरी, संगीता रावत, विवेक रावत एवं अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। इनमें अधिकांश खिलाड़ी जोशीमठ क्षेत्र के रहने वाले हैं।
आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

