Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड15 सितंबर से शुरू नहीं हो सकेगी राफ्टिंग, बढ़ रहा गंगा का...

15 सितंबर से शुरू नहीं हो सकेगी राफ्टिंग, बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, पानी भी मटमैला

15 सितंबर से राफ्टिंग का इंतजार कर रहे शौकीनों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। गंगा का पानी मटमैला और जलस्तर अधिक होने के कारण राफ्टिंग का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। 15 सितंबर को पर्यटन विभाग की टीम गंगा नदी का निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही राफ्टिंग के संचालन को हरी झंडी मिलेगी। हर साल एक सितंबर से राफ्टिंग शुरू होती है, लेकिन इस साल गंगा का जलस्तर अधिक होने से अभी तक यह शुरू नहीं हो सकी है।

12 सितंबर को पर्यटन विभाग, गंगा नदी रीवर राफ्टिंग रोटेशन समिति, सिंचाई विभाग और आईटीबीपी के विभागीय अधिकारियों ने मरीन ड्राइव से लेकर तपोवन नीमबीच तक गंगा का निरीक्षण किया। दो राफ्ट और पांच सेफ्टी क्याक की मदद से टीम ने 24 किमी गंगा की रेकी की। टीम ने गंगा का जलस्तर के साथ ही विभिन्न रैपिड़ों का निरीक्षण किया। साहसिक पर्यटन खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि गंगा का जलस्तर अभी बढ़ा हुआ है।

पानी बहुत मटमैला है। गंगा के लहरों में लकड़ी की डांटे बहकर आ रही हैं, जो सुरक्षात्मक दृष्टि से उचित नहीं है। मौसम विभाग की ओर से 16 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते 15 सितंबर से गंगा में राफ्टिंग संचालित होना संभव नहीं है। 15 सितंबर को टीम एक बार फिर गंगा का निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

2022-23 में चार लाख 31 हजार 870 पर्यटकों ने की राफ्टिंग
एक सितंबर से 31 जून तक गंगा में रीवर राफ्टिंग का संचालन होता है। जुलाई और अगस्त में बरसात का मौसम होने के कारण राफ्टिंग का संचालन बंद रहता है। वर्ष 2022-2023 में चार लाख 31 हजार 870 पर्यटकों ने राफ्टिंग का लुत्फ उठाया है।

इनमें शिवपुरी क्षेत्र में 206586, ब्रह्मपुरी में 174857 और क्लब हाउस 50427 पर्यटकों ने राफ्टिंग की। लेकिन इस साल गंगा का जलस्तर अधिक होने से एक सितंबर से राफ्टिंग शुरू नहीं हो सकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments