Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड17 दिन से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, उत्‍तरकाशी में देहरादून से...

17 दिन से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, उत्‍तरकाशी में देहरादून से महंगा बिक रहा पेट्रोल

देहरादून।  उत्‍तराखंड में पेट्रोल के दाम 100 रुपये पार चल रहे हैं। वहीं एक पखवाड़े से ज्‍यादा समय से देहरादून में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़त दर्ज नहीं की गई है। आज शनिवार 23 अप्रैल को भी दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

देहरादून में नौ रुपये 66 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल

पेट्रोल की कीमतों में 17वें दिन से बढ़ोतरी नहीं हो रही है। 21 मार्च को देहरादून में पेट्रोल की कीमत 94 रुपये 07 पैसा प्रति लीटर थी। आज 23 अप्रैल को यह 103 रुपये 73 (इंडियन आयल) पैसे रही। इस हिसाब से पेट्रोल के दाम नौ रुपये 66 पैसे बढ़े हैं।

उत्तरकाशी जिले में पेट्रोल राजधानी देहरादून से महंगा बिक रहा है। देहरादून में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 103.73 रुपये है तो वहीं उत्‍तरकाशी में इसकी कीमत 105.28 है। उत्तरकाशी में पेट्रोल 105.28 और डीजल 98.88 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोटद्वार में पेट्रोल 103.80 और डीजल 97.46 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments