Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड18 प्लस के लिए उत्तराखंड पहुंची 1.19 लाख वैक्सीन, लंबे समय बाद...

18 प्लस के लिए उत्तराखंड पहुंची 1.19 लाख वैक्सीन, लंबे समय बाद शुरू होगा टीकाकरण

देहरादून। उत्तराखंड में 18 प्लस वालों के लिए वैक्सीन का संकट खत्म हो गया है। गुरुवार को 1.19 लाख वैक्सीन पहुंच गई। वैक्सीन को सभी टीकाकरण केंद्रों के लिए बांट भी दिया गया।

लंबे समय से राज्य में 18 प्लस वालों का वैक्सीनेशन अभियान ठप पड़ा था। वैक्सीन न होने के कारण युवाओं को टीकाकरण केंद्रों से वापस लौटना पड़ रहा था। राज्य ने केंद्र को 1.83 लाख वैक्सीन का एडवांस ऑर्डर किया था। बावजूद इसके वैक्सीन नहीं पहुंच पा रही थी। गुरुवार को जाकर ये कमी दूर हुई। अब सभी टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा।

राज्य में 45 प्लस का वैक्सीनेशन अभियान पहले ही से सुचारु रूप से चल रहा है। असल दिक्क्त 18 प्लस वालों के अभियान में आ रही थी। वैक्सीनेशन के नोडल अफसर डा. कुलदीप मार्तोलिया ने बताया कि गुरुवार को 1.19 लाख वैक्सीन पहुंच गई। इसे सभी टीकाकरण केंद्रों को भिजवा दिया गया है। ताकि टीकाकरण अभियान सामान्य हो सके। शुक्रवार(आज) से अभियान पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments