Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड1971 युद्ध विजय की 50वीं वर्षगांठ पर बीएसएफ पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आगाज

1971 युद्ध विजय की 50वीं वर्षगांठ पर बीएसएफ पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आगाज

देहरादून। आज गुरुवार को स्वर्णिम विजय वर्ष (1971 युद्ध विजय की 50वीं वर्षगांठ) के उपलक्ष्य में मालदेवता में तीन दिवसीय बीएसएफ पैरा ग्लाइडिंग फेस्टिवल का आगाज हुआ। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ देश का गौरवशाली बल है। बीएसएफ के जवान भारत-पाक और भारत-बंग्लादेश की अत्यंत महत्वपूर्ण सीमा पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी बीएसएफ में चार वर्ष रहा। यह एक साहसिक व अनुशासित बल है। साहस व पराक्रम के साथ ही इसका मानवीय पक्ष भी है। बीएसएफ निरंतर ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है। उन्होंने पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को वृहद स्तर पर ले जाने पर जोर दिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments