Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरदून पहुंचा 200 और 50 का नया नोट, लोगों के चेहरे पर...

दून पहुंचा 200 और 50 का नया नोट, लोगों के चेहरे पर मुस्कान

देहरादून। संवाददाता। 200 और 50 के नए नोट दून निवासियों के हाथ आते ही चेहरे खिल उठे। पंजाब नेशनल बैंक ने शुक्रवार को नकदी लेने आ रहे ग्राहकों को नए नोट देना शुरू कर दिया है। भारतीय स्टेट बैंक में सोमवार से नए नोट पहुंचने की संभावना है। छोटी करेंसी की कमी को देखते हुए आरबीआई ने 25 अगस्त को 200 और 50 के नए नोट जारी किए थे।

जिसके बाद कुछ शहरों को ही ये नोट भेज गए। बैंक अधिकारियों का कहना है कि गुरूवार को ही नए नोटों की खेप दून पहुंच गई थी। दून में सबसे पहले पलटन बाजार स्थित पीएनबी बैंक शाखा में नोट वितरित किए गए। सोमवार से सभी शाखाओं में नोट वितरण की संभावना है। साथ ही नए नोटों को एटीएम में भी फीड किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments