Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने पर देने होंगे प्रति यूनिट 25...

200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने पर देने होंगे प्रति यूनिट 25 पैसे ज्यादा

देहरादून। कोरोनाकाल में पहले ही आर्थिक मोर्चे पर जूझ रहे प्रदेशवासियों को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने भी करारा झटका दिया है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को महीने में 100 यूनिट से अधिक बिजली का उपभोग करने पर पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। यूईआरसी के नए टैरिफ के अनुसार उपभोक्ताओं को एक माह में 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने पर प्रति यूनिट 25 पैसे ज्यादा चुकाने होंगे। जबकि, 200 यूनिट से ज्यादा उपभोग करने वालों को हर यूनिट के लिए 35 पैसे अधिक देने पड़ेंगे। हालांकि, प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में निवास करने वाले उपभोक्ताओं पर यह बढ़ोतरी लागू नहीं होगी। इसके अलावा यूईआरसी ने बीपीएल वर्ग और माह में 100 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर कोई नया भार नहीं डाला है। बिजली की नई दरें एक अप्रैल 2021 से लागू मानी जाएंगी।

बिल जारी होने के 10 दिन के अंदर भुगतान करने पर मिलेगी छूट

उपभोक्ता समय से बिल जमा करें, इसके लिए यूईआरसी ने छूट का प्रविधान भी किया है। इसके तहत बिल जारी किए जाने की तिथि से 10 दिन के भीतर उसका ऑनलाइन भुगतान करने पर उपभोक्ता को बिल की कुल धनराशि में 1.25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसी अवधि में नकद, चेक, डिमांड ड्राफ्ट आदि के माध्यम से बिल का भुगतान करने पर 0.75 प्रतिशत की छूट मिलेगी। एलटी उपभोक्ताओं के लिए छूट की अधिकतम सीमा दस हजार रुपये प्रति माह और एचटी उपभोक्ताओं के लिए एक लाख रुपये प्रति माह होगी। यूईआरसी ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पब्लिक इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं की है।

एसएमएस से मिलेगी बिल की सूचना

यूईआरसी ने उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को उपभोक्ताओं को उनकी पंजीकृत ईमेल आइडी और मोबाइल नंबर पर बिल भेजने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही यूईआरसी ने यूपीसीएल को समय पर बिल वितरित करने का निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को बिल के भुगतान के लिए बिल वितरण की तिथि से कम से कम 15 दिन का समय दिया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments