Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड2022 के लिए भाजपा का नारा,उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा-इस...

2022 के लिए भाजपा का नारा,उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा-इस बार साठ पार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव-2022 में ‘इस बार साठ पार’ के लक्ष्य पर जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मोदी सरकार के साथ ही राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का प्रचार जनता के बीच करें। क्योंकि हर बूथ को मजबूत करना जरूरी है। इसी के जरिए पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी। नैनीताल राज्य अतिथि गृह सभागार में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष घबरा गया है।

इसलिए सरकार के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश हो रही है। इसलिए कार्यकर्ताओं को कोरोना महामारी के साथ ही उन्हें इस राजनीतिक महामारी का भी जवाब देना है। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि कोरोना के बाद भारत ने इसमें भी सुअवसर की तलाश की। पीपीई किट सप्लाई में भारत दूसरा देश बना, 48 देशों को दवा सप्लाई की, वैक्सीनेशन में भी रिकार्ड बनाने जा रहा है। इसके उलट दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ऑक्सीजन व दवाओं की कमी से कई लोगों की जान गई।

विपक्षियों पर वार करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों के चलते 1.40 लाख फर्जी एनजीओ बंद हुए, पांच करोड़ नकली राशन कार्ड पकड़े गए। इससे बौखलाया विपक्ष लोगों का हिमायती बनकर भाजपा का विरोध कर दुष्प्रचार कर रहा है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह अटल आयुष्मान योजना, हर घर नल, आवास योजना समेत अन्य जन उपयोगी योजनाओं को लेकर जनता के सम्मुख जाएं। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

राज्य अतिथि गृह आने से पूर्व उन्होंने सूखाताल में बूथ कमेटी की बैठक भी ली। बैठक विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दर्जा मंत्री अजय राजौर, जिला प्रभारी खिलेंद्र, प्रताप बिष्ट, आनंद बिष्ट, पालिकाध्यक्ष भवाली संजय वर्मा, डॉ. हरीश बिष्ट, गोपाल रावत, भुवन हर्बोला, शांति मेहरा, अरविंद पडियार, कुंदन बिष्ट, जीववंती भट्ट, विमला अधिकारी, दिनेश आर्या, पुष्कर जोशी, रमेश सुयाल, तारा राणा, दीपिका बिनवाल, विजय लक्ष्मी थापा मौजूद रहे। संचालन प्रदीप व कमल त्रिपाठी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments