Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमुख्यमंत्री ने किया मीडिया सेंटर का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किया मीडिया सेंटर का निरीक्षण

  • मुख्यमंत्री ने किया मीडिया सेंटर का निरीक्षण
  • अवशेष कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
  • आधुनिक तकनीक के कंप्‍यूटर व वाई-फाई कनेक्टिविटि से लैस होगा मीडिया सेंटर 
  • प्रेस वार्ताओं के लिए होगा 200 की सीटिंग क्षमता का एक आधुनिक हॉल 

देहरादून (संवाददाता):  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज यहाँ कहा कि मीडिया सेन्टर में आधुनिक उपकरणों और संसाधनों की व्यवस्था की जाए, जिससे मीडिया प्रतिनिधियों को सूचनाओं के प्रेषण में सहायता मिल सके.  मुख्यमंत्री ने आज सचिवालय स्थित निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का निरीक्षण करते हुए यह बात कही. उन्होंने साथ में चल रहे महानिदेशक सूचना पंकज कुमार पांडेय को निर्देश दिए कि अवशेष कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाए.

महानिदेशक सूचना श्री पांडे ने बताया कि 481.35 लाख रुपये की लागत से बन रहे मीडिया सेंटर में सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है तथा अवशेष kary शीघ्र पूरा हो इस का भी इंतजाम किया जा रहा है.

उनहोंने कहा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए मीडिया सेंटर में आधुनिक तकनीक के कंप्‍यूटर व वाई-फाई कनेक्टिविटि की व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ताओं के लिए लगभग 200 की सीटिंग क्षमता का एक आधुनिक हॉल भी बनाया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments