Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमुख्यमंत्री ने कहा मीडिया सेन्टर में आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की जाए

मुख्यमंत्री ने कहा मीडिया सेन्टर में आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की जाए

देहरादून। संवाददाता। सूबें के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दून स्थित मीडिया सेंटर को अत्यआधुनिक उपकरणों से लैस करने के निर्देश दिए। सचिवालय स्थित निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया सेन्टर में आधुनिक उपकरणों और संसाधनों की व्यवस्था की जाए, जिससे मीडिया प्रतिनिधियों को सूचनाओं के प्रेषण में सहायता मिल सके।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने महानिदेशक सूचना पंकज कुमार पांडेय को निर्देश दिए कि अवशेष कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाए।

महानिदेशक सूचना पाडेय ने कहा कि 481.35 लाख रुपये की लागत से बन रहे मीडिया सेंटर में सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी।

सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए मीडिया सेंटर में आधुनिक तकनीक के कंप्यूटर व वाई-फाई कनेक्टिविटि की व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ताओं के लिए लगभग 200 की सीटिंग क्षमता का एक आधुनिक हॉल भी बनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments