Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरलाखों के जेवरात समेत नकदी लेकर भागे चोर

लाखों के जेवरात समेत नकदी लेकर भागे चोर

देहरादून। संवाददाता। श्यामपुर पुलिस चैकी के अंतर्गत खदरी गांव में चोरों ने बंद घर में सेंध लगाकर सोने के जेवरात और सामान चुरा लिया। गृह स्वामी जब कानपुर से वापस लौटे तो घटना का पता चला।

ग्रामसभा खदरी खड़क माफ गली नंबर दो निवासी सौरव बाजपेई आइडिया कंपनी में मैनेजर हैं। वह एक सप्ताह पूर्व अपने परिवार के साथ कानपुर अपने घर गए थे। सुबह जब वह घर लौटे तो खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। साथ ही घर के ताले भी टूटे हुए थे।

कमरे के भीतर चोरों ने अलमारी व दराज के लॉकर तोड़े हुए थे। घर के भीतर पूरा सामान बिखरा मिला। गृह स्वामी सौरव बाजपेई ने बताया कि घर से चोर जेवर, एलईडी व अन्य सामान ले गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments