Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनऋषिकेश में पहुंचे 200 और 50 रुपये के नए नोट

ऋषिकेश में पहुंचे 200 और 50 रुपये के नए नोट

ऋषिकेश (संवाददाता):

तीर्थनगरी ऋषिकेश के पंजाब नेशनल बैंक में 200 और 50 रुपये के नए नोट पहुंच गए हैं.  नई करंसी को लेकर ग्राहक बेहद उत्साहित नजर आए.  हालांकि नोट कम होने के कारण पुराने नोटों से कम ही एक्सचेंज हो सके.

बैंक महाप्रबंधक अरुण कुमार गोयल ने बताया कि पखवाड़ाभर बाद नोट बैंक के प्रत्येक एटीएम में सुलभ होंगे.  बीते मंगलवार को देहरादून रोड स्थित पीएनबी शाखा में नई करंसी के पहुंची.  बैंक महाप्रबंधक ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 200 रुपये के दो लाख और 50 रुपये एक लाख रुपये उपलब्ध कराए हैं.  बताया कि बैंक के एटीएम में फिलहाल नई करंसी उपलब्ध नहीं होगी.  दरअसल नई करेंसी के लिए एटीएम में तकनीकी बदलाव होना है.  इसकी प्रक्रिया चल रही है.  पखवाड़ाभर में तकनीकी बदलाव का कार्य पूरा होगा.  उसके बाद बैंक के सभी एटीएम में 200 और 50 रुपये के नए नोट मिलने लगेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments