Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनपीएम के मन की बात जन-जन के साथ

पीएम के मन की बात जन-जन के साथ

देहरादून। संवाददाता। उत्तराखण्ड को पीएम के मन की बात कार्यक्रम से जोड़ने के लिए प्रदेश के प्रत्येक मंडल को एक रेडियों दिया जाएगा। जिसका पूरा खर्चा सरकार खुद उठाएगा। साथ ही लोकसभा और निकाय चुनाव में सरकार की उपलब्धियों को मुद्दा बनाया जाएगा। यह बातें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने श्रीदेव सुमननगर मंडल की राजेंद्रनगर में हुई कार्यसमिति की बैठक में कही।

राजेंद्रनगर में हुई श्रीदेव सुमन नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं को बूथ मंत्र देते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एबीवीपी और भाजपा की विचारधारा समान होने के कारण नैतिकता के आधार पर दोनों संगठन एक-दूसरे के सहयोगी हैं।

वहीं इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल ने मंडल की उपलब्धियां गिनाईं। जबकि स्थानीय पार्षद नंदनी शर्मा ने मंडल का राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव को उपाध्यक्ष देवेन्द्र पाल सिंह ने अनुमोदित किया।

इस दौरान मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ता हैं। उन्होंने मंडल क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments