Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबर22 दिसंबर को अरोड़ा बिरादरी सभा का विवाह परिचय सम्मेलन

22 दिसंबर को अरोड़ा बिरादरी सभा का विवाह परिचय सम्मेलन

 

देहरादून। संवाददाता। हजारा अरोड़ा वंश बिरादरी सभा की ओर से विवाह परिचय सम्मेलन करवाया जायेगा। इस संबंध में सभा के प्रधान सुरेंद्र अरोड़ा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 22 दिसंबर को मन भावन पैलसे गुरू रोड पर सुबह दस बजे से परिचय सम्मेलन की शुरूआत होगी। जिसमें सभी पंजाबी समुदाय के युवककृयुवतिया हिस्सा ले सकते हैं। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को अपने हिसाब से जीवन साथी चुनने का रास्ता देना है। इस दौराना युवाओं के अभिभावक भी मौजूद रहेंगे।

बताया कि सभा की ओर से पिछले कई सालों से इस तरह के सम्मेलन का अयोजन किए जा रहे हैं। कई युवाओं का घर बस चुका है। उनके अभिभावक आज भी हमारा धन्यवाद करते हैं, इस तरह के सम्मेलन युवओं को काफी अच्छा वर, वधु से मिलवाने में सफल साबित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments