Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड221 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 363 हुए ठीक

221 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 363 हुए ठीक

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ रहा है। बुधवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 221 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 363 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1485 पहुंच गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 1639 सक्रिय मरीज थे।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 2037 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 100, हरिद्वार में 14, नैनीताल में 25, अल्मोड़ा में 10, बागेश्वर व उत्तरकाशी में एक-एक, चमोली और पौड़ी में नौ-नौ, चंपावत में तीन, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग 33, टिहरी में चार और ऊधमिसंह नगर में 10 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.66 प्रतिशत और संक्रमण दर 9.79 प्रतिशत दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments