Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरदस सितंबर तक कर सकते हैं रिटर्न दाखिल

दस सितंबर तक कर सकते हैं रिटर्न दाखिल

देहरादून। संवाददाता। कारोबारियों को जुलाई में सप्लाई किए गए माल व सेवाओं की जो रिटर्न (जीएसटीआर-एक) पहले पांच सितंबर तक दाखिल करनी थी, उस तिथि को ही अंतिम मान लिया जाए तो महज 11.54 फीसद कारोबारी ही रिटर्न दाखिल कर पाए। जीएसटी नेटवर्क की साइट में बार-बार आ रही तकनीकी खराबी के चलते कारोबारी रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे। अब यह रिटर्न 10 सितंबर तक दाखिल की जानी है और साइट की खराबी अब तक दुरुस्त नहीं की जा सकी है।

जीएसटीआर-एक में संबंधित माह के कारोबार में माल व सेवाओं की आपूर्ति की जानकारी देनी होती है। यह रिटर्न राज्य के 64 हजार 207 कारोबारियों को फाइल करनी थी। जबकि रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि पांच सितंबर (इसे अब बढ़ाकर 10 सितंबर कर दिया गया) तक सात हजार 412 कारोबारी ही जीएसटीआर-एक में रिटर्न दाखिल कर पाए। जीएसटी आयुक्तालय के संयुक्त आयुक्त अमित गुप्ता के अनुसार जीएसटी नेटवर्क की साइट के नियमित काम न कर पाने के कारण अधिकतर कारोबारी रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। इसको लेकर जीएसटी नेटवर्क को पत्र भी लिखा गया है। उम्मीद है कि अब कारोबारी समय से रिटर्न दाखिल कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments