Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरबेसुद परिवहन विभाग, चलती बस में सो गया परिचालक

बेसुद परिवहन विभाग, चलती बस में सो गया परिचालक

देहरादून। संवाददाता। उत्तराखण्ड परिवहन निगम का कितना बुरा हाल है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि परिवहन की बसों को चलाने वाले ड्राईवर चलती बस में ही सो जाते हैं। ऐसे ही एक मामला मंत्री के सामने आया हैं, जिसमें माफी देने पर चलती बस में सोने वाले परिचालक को फिर से काम पर रख लिया जाएगा।

बता दे कि शेखरानंद मुरारी जो उत्तराखण्ड से पोटासाहिब राज्य परिवहन की बस में परिचालक है। अचानक चलती बस में सो गया, लोगों को टिकट लेना था, तो कुछ को पैसे वापस लेने थे, ऐसे में जब परिचालक की तरह नजर घुमाई तो वो बस में कही नहीं दिखाई दिया।

ऐसे में जब उसकी सीट पर जाकर देखा गया तो वो गर्दन नीचे किए हुए नींद में बेसुद पाया गया। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया। वहीं अब मामला परिवहन मंत्री के संज्ञान में पहुंच चुका है। मंत्री के माफ किए जाने पर ही मुरारी दोबारा अपनी जिम्मेंदारी निभा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments