Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपूर्व सैनिक का रक्तचाप बढ़ता देख सतपाल महराज हुए आग बबूला

पूर्व सैनिक का रक्तचाप बढ़ता देख सतपाल महराज हुए आग बबूला

देहरादून। संवाददाता। जनता दरबार में जन समस्याओं का निवारण करते हुए कबीना मंत्री सतपाल महाराज आग बबूला हो गए। ऐसा उस वक्त हुआ जब पूर्व सैनिक ब्रिजमोहन निवासी बंजारावाला, जमीनी मामला लेकर महाराज के समीप पहुंचे। उन्होंने दुखड़ा इस तरह से रखा कि उनका रक्तचाप बढ़ने लगा।

इस दौरान झल्लाते हुए कहने लगे कोई अफसर मेरी नहीं सुन रहा है। पूर्व सैनिक होते हुए भी मेरी समस्या का हल निकालने वाला कोई नहीं दिख रहा है। नगर निगम ने मेरी जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए बोर्ड लगा दिया है। जिस पर लिखा है कि जमीन निगम की है। मंत्री जी जरा बताओं रजिस्ट्री मेरे नाम पर होेते हुए निगम क्यों ऐसा कर रहा है।

ऐसा कहते हुए पूर्व सैनिक ब्रिजमोहन के चेहरे पर गुस्सा, माथे पर पसीना और आंखें लाल सुर्ख सी दिख रही थी। मंत्री महाराज, पीड़ित भक्त का दर्द अच्छे से समझ गये।

उन्होंने तुरंत निजी सचिव को पूर्व सैनिक के मामलें में खुद एप्लीकेशन लिखने को कहा। साथ ही उनकी भूमि की पड़ताल करने उनके साथ मौके पर जाने को कहा। महाराज पूर्व सैनिक का दुख जानकर काफी क्रोधित हो गए।

जैसे किसी ने भ्रष्टाचारी अफसरों की करतूत उनके आंखों के सामने रख दी हो। बस फिर क्या था, महाराज गुस्सें में बोल पड़े जो अफसर अपनी-अपनी चलाएगा वो उत्तराखण्ड से बाहर का रास्ता देख ले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments