Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरबारहवीं पास, आईटीआई और डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर

बारहवीं पास, आईटीआई और डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर

देहरादून। संवाददाता। आपने 12वीं पास कर ली है और बिना अनुभव नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो जिला सेवायोजन कार्यालय ऊधमसिंहनगर 11 और 12 सितंबर को रोजगार मेला लगाने जा रहा है। जिसमें बारहवीं पास और आईटीआई सहित समस्त डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। प्रदेश के सभी पात्र बेरोजगार इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आपका किसी भी जिलें में बेरोजगारी पंजीयन होना आवश्यक है। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सुबह 10 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।

जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन के मुताबिक 11 सितंबर को 12वीं और आईटीआई मशीन आॅपरेटर एंड प्रिंटर फ्रैसर के इच्छुक युवक साक्षात्कार दे सकते हैं। इनके लिए उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। 12 सितंबर को आईटीआई और सभी डिप्लोमा धारक साक्षातकार में शामिल हो सकते हैं। इनके लिए उम्र सीमा 18 से 22 वर्ष रखी गई है। रोजगार मेले में महिला अभ्यार्थी भी हिस्सा ले सकती हैं। भारत सरकार द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय में नियुक्त राजेंद्र सिंह वल्दिया को खास तौर पर युवओं को कौशल प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग के अलावा रोजगार संबंधि समस्त जानकारी ले सकेते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments