Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसेना के दो जवान सहित तीन स्मैक तस्कर गिरफ्तार

सेना के दो जवान सहित तीन स्मैक तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त सेना के दो जवानों समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास एक किलो स्मैक मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में  कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। आरोपी जवान दून के मिलिट्री हॉस्पिटल में तैनात हैं। उनसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अलावा आर्मी इंटेलीजेंस की टीम भी पूछताछ कर रही है।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश की ओर से आ रही सफेद रंग के बोलेरो वाहन को रोका गया। बोलेरो पर आर्मी लिखा हुआ था। वाहन रोके जाने पर उसमें सवार तीनों युवक खुद को सेना का जवान बताते हुए रौब गालिब करने लगे।

पुलिस कर्मियों को उन पर कुछ शक हुआ। इस आधार पर वाहन की तलाशी ली गई तो स्मैक व एक डिजिटल तराजू मिला। इसके बाद  उनसे थाने में पूछताछ की गई।

आरोपियों की पहचान फूल सिंह यादव पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम घाटमपुर कानपुर उत्तर प्रदेश, राज एसके पुत्र नसीमुद्दीन निवासी ग्राम सोली पोस्ट ऑफिस विक्रमपुर जिला नादिया पश्चिम बंगाल व मंजू रहमान पुत्र प्यारोद्दीन शेख निवासी ग्राम कुलगाची पोस्ट ऑफिस छोटेमल दोह जिला नादिया पश्चिम बंगाल के रूप में हुई।

 

फूल सिंह यादव और राज देहरादून के मिलिट्री हॉस्पिटल में तैनात हैं, जबकि मंजू रहमान राज का चचेरा भाई है। फूल सिंह के पास लाइसेंसी रिवाल्वर भी मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments