Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकिडनी का व्यपार करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

किडनी का व्यपार करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। दून पुलिस ने एक निजी अस्पताल में छापा मारते हुए किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार के किसी व्यक्ति की किडनी को ट्रांसप्लांट किया गया। फिलहाल पुलिस मामलें की गहनता से जांच कर रही है।

गंगोत्री चैरिटेबल हॉस्पिटल में मारे गए छापे के दौरान एसएसपी निवेदिता कुकरेती स्वयं मौजूद रही। साथ ही हरिद्वार पुलिस भी वहां पहुंची थी। हरिद्वार पुलिस की शिकायत पर ही गत देर रात यह छापेमारी की गई। अभी भी पुलिस अस्पताल में जांच कर रही है।

इस संबंध में एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि मामले की जांच जारी है। वहीं सूत्रों का कहना है कि अभी तक तीन ऐसे पीड़ित सामने आए हैं, जिनकी किडनी निकालने का आरोप है। वहीं, कोतवाल ओमबीर सिंह रावत ने बताया कि इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत हरिद्वार से किसी व्यक्ति ने की थी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments