Saturday, March 7, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीफुटबाॅल में उत्तराखण्ड पुलिस और केवी स्पोर्टिंग की जीत

फुटबाॅल में उत्तराखण्ड पुलिस और केवी स्पोर्टिंग की जीत

 

देहरादून। संवाददाता। पवेलियन मैदान में खेले जा रहे फुटबाॅल मैच में उत्तराखण्ड पुलिस और देहरा इलेवन ने अपने-अपने मैच जीत लिये हैं। लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबाल लीग ए डिवीजन में उत्तराखंड पुलिस ने देहरा इलेवन को 4-0 से हराकर जीत से आगाज किया। वहीं दूसरे मैच में केवी स्पोर्टिंग ने आक्रांता क्लब को 3-1 से शिकस्त दी। पवेलियन मैदान में उत्तराखंड पुलिस व देहरा इलेवन के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। खेल के छठे मिनट में उत्तराखंड पुलिस के फारवर्ड अनूप ने गोल दागकर टीम का खाता खोला। 12वें मिनट में सौरभ रावत ने गोल दाग स्कोर 2-0 कर दिया।

मध्यांतर के बाद भी पुलिस टीम ही विपक्षी टीम पर हावी रही। 66वें मिनट में पुलिस के फारवर्ड वीर सिंह ने गोल दाग स्कोर 3-0 कर दिया।  82वें मिनट में शेर सिंह ने गोल दागकर उत्तराखंड पुलिस को 4-0 से जीत दिला दी।

दूसरा मैच आक्रांता क्लब व केवी स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। आठवें मिनट में आक्रांता के फारवर्ड शंभू ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 34वें मिनट में कवि स्पोर्टिंग के मोरिस ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 66वें मिनट में अजेंद्र और 68वें मिनट में आशुतोष ने गोल दागकर केवी स्पोर्टिंग को 3- 0 से जीत दिला दी।

इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक राजपुर रोड खजान दास ने ए डिवीजन फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगाईं, आयोजन सचिव गोविंद सिंह, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यवाहक सचिव उस्मान खान, रमेश राणा, लक्ष्मण ठाकुर, कैलाश जोशी, मोहसिन खान, देवेंद्र गुसाईं आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments