Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनवित्त मंत्री प्रकाश पन्त की बेटी नमिता पन्त बनी आर्मी अफसर

वित्त मंत्री प्रकाश पन्त की बेटी नमिता पन्त बनी आर्मी अफसर

देहरादून (संवाददाता): प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पन्त की बेटी नमिता पन्त ने चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में आर्मी अफसर की उपाधि प्राप्त कर परिवार व प्रदेश का गौरव बढाया हैं । वित्त मंत्री श्री प्रकाश पन्त की सबसे बड़ी पुत्री नमिता पन्त ने 2012 में एलएलबी के बाद 2016 में एलएलएम किया। इसके बाद इंदौर में एसएसबी क्वालिफाई किया। पूरे देश से सिर्फ चार लड़कियों ने एसएसबी क्वालिफाई किया था। इसमें उत्तराखंड से सिर्फ नमिता का चयन हुआ है। नमिता को सेना में जेएजी ब्रांच जज एडवोकेट जनरल में आर्मी अफसर की उपाधि मिली है। इस दौरान नमिता के पिता प्रकाश पन्त, मां चन्द्रा पन्त, दादा मोहन चन्द्र पन्त, ताउ जी कैलाश पन्त और चाचा भूपेन्द्र पन्त आदि परिवार के लोग मौजूद रहें।
नमिता की इस सफलता के लिए उन्हें प्रदेश भर से बधाई मिल रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments