Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर146 पहुंचा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा

146 पहुंचा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा

देहरादून। संवाददाता। दून में स्वाइन फ्लू थमता नहीं दिख रहा है। इसी कारण फ्लू से ग्रस्त लोगों का आंकड़ा सौं के पार पहुंच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी इस बात से चिंतित है।

मिली जानकारी के अनुसार 14 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिलें में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 146 हो गई है।

स्वाइन फ्लू से अब तक 16 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिन 14 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें से आठ मरीज हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती हैं।

जबकि दो मरीज वैश्य नर्सिंग होम में, दो मरीज मैक्स अस्पताल में और एक-एक मरीज मिलिट्री अस्पताल व दून अस्पताल में भर्ती है।

अगस्त में स्वाइन फ्लू का वायरस ज्यादा सक्रिय रहा है। अगस्त में 76 मरीज स्वाइन फ्लू की गिरफ्त में आए, वहीं सितंबर में अभी तक 19 लोगों फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments