Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड24 घंटे में मिले 82 नए संक्रमित, दो की मौत, 122 मरीज...

24 घंटे में मिले 82 नए संक्रमित, दो की मौत, 122 मरीज हुए ठीक

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 82 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दो मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 122 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 19293 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में चार,  चमोली में एक, चंपावत में चार, देहरादून में 38, हरिद्वार में छह, नैनीताल में चार, पौड़ी में छह, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में छह, ऊधमसिंह नगर में छह और उत्तरकाशी में दो मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि 23 मार्च के बाद रविवार को प्रदेश में सबसे कम केस मिले हैं। बीते 23 मार्च को प्रदेश में 94 केस आए थे।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 39 हजार 619 हो गई है। इनमें से तीन लाख 24 हजार 249 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2465 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक चुल 7088 लोगों की जान जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments