Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड24 घंटे में 546 नए संक्रमित मिले, 13 की मौत, 2717 हुए...

24 घंटे में 546 नए संक्रमित मिले, 13 की मौत, 2717 हुए ठीक 

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के 546 मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित 13 मरीजों की मौत हो गई। जबकि मंगलवार को 2717 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को 24439 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में 43, बागेश्वर में 13, चमोली में 23, चंपावत में 13, देहरादून में 136, हरिद्वार में 69, नैनीताल में 56, पौड़ी में 07, पिथौरागढ़ में 88, रुद्रप्रयाग में 16, टिहरी में 33, ऊधमसिंह नगर में 41 और उत्तरकाशी में 08 मरीज मिले। वहीं, मंगलवार को देहरादून में 10, नैनीताल में एक और पौड़ी में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments