Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड24 नवंबर को तय होगा जेपी नड्डा के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे...

24 नवंबर को तय होगा जेपी नड्डा के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच दिसंबर से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रदेश भाजपा संगठन इसी संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुट गया है। नड्डा के कार्यक्रम पर अंतिम मुहर दिल्ली में 24 नवंबर को केंद्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली बैठक में लगेगी। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार व दोनों प्रदेश महामंत्री शिरकत करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष भगत के मुताबिक, अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, लेकिन पार्टी ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। उनके अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पांच दिसंबर से दौरे पर आने की संभावना है। इसी तिथि को ध्यान में रखकर संगठन को तैयारी में जुट जाने के लिए कहा गया है।रविवार की शाम को भी एक बैठक होगी। इस बैठक में तीनों महामंत्री भाग लेंगे। इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। दिसंबर माह से उन्हें विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर जाना है। बैठक में उनके दौरे का कार्यक्रम पर विचार होगा। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भी बातचीत होगी।संगठन स्तर पर जो कार्यक्रम तैयार हो रहा है, उसके अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करीब 14 अलग-अलग बैठकें करेंगे। ये बैठकें प्रदेश के शीर्ष नेताओं से लेकर मंत्रियों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों के साथ होंगी।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments