Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड24 घंटे में 89 संक्रमित मिले, तीन की मौत, घटकर 1538 हुए...

24 घंटे में 89 संक्रमित मिले, तीन की मौत, घटकर 1538 हुए एक्टिव केस 

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय बाद एक दिन में सबसे कम 89 संक्रमित मिले हैं। वहीं तीन मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 101 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1538 से कम पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 26083 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चमोली जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में एक, चंपावत में छह, देहरादून में 20, हरिद्वार में 15, नैनीताल में 14, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में सात, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में छह, ऊधमसिंह नगर में तीन और उत्तरकाशी में नौ मामले सामने आए हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 40 हजार 882 हो गई है। इनमें से तीन लाख 26 हजार 43 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7338 लोगों की जान जा चुकी है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments