Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड24 घंटे में मिले 128 नए संक्रमित, दो की मौत, 228 मरीज...

24 घंटे में मिले 128 नए संक्रमित, दो की मौत, 228 मरीज हुए ठीक

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दो मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 228 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 25599 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बागेश्वर जिले में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है।  वहीं, अल्मोड़ा में 22,  चमोली में तीन, चंपावत में एक, देहरादून में 48, हरिद्वार में 14, नैनीताल में नौ, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ में सात, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में आठ, ऊधमसिंह नगर में चार और उत्तरकाशी में तीन मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 39 हजार 373 हो गई है। इनमें से तीन लाख 23 हजार 855 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2627 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक चुल 7083 लोगों की जान जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments