Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसातवें वेतन को लेकर कई संगठन सरकार से करेंगे आर-पार लड़ाई

सातवें वेतन को लेकर कई संगठन सरकार से करेंगे आर-पार लड़ाई

देहरादून। संवाददाता। सातवें वेतनमान को लेकर कई संगठनों के कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई की मन बना लिया है। यह सभी संगठन सरकार से मुखर हो गए हैं। और उन्होंने ऐलान किया है कि वह 14 सितंबर को गांधी पार्क में उपवास करेंगे।

 

राज्य निगम, निकाय, जल संस्थान, विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत, कर्मचारी महासंघ सरकार से मुखर हो गया है। उन्होंने अब सातवें वेतनमान को लेकर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। जिसके तहत सभी कर्मचारी 14 सितंबर को गांधी पार्क में उपवास पर बैठेंगे। इसके बाद 19 सितंबर को समस्त रोडवेज और पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे।

 

महासंघ के अध्यक्ष संतोष रावत और महामंत्री रवि पचैरी ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी है। उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार झूठ बोल रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments