Sunday, March 8, 2026
Homeअपराध250 करोड़ की बड़ी ठगी,पैसा क्रिप्टो करेंसी में बदलकर विदेशों को भेजा गया

250 करोड़ की बड़ी ठगी,पैसा क्रिप्टो करेंसी में बदलकर विदेशों को भेजा गया

उत्तराखंड पुलिस ने आज एक बड़ी ठगी का पर्दाफाश किया उत्तराखंड एसटीएफ ने नोयडा से एक आरोपी को 250 करोड़ की ठगी में गिरप्तार किया।हैरान करने वाली बात ये है कि ये ठगी मात्र 4 माह के अंतराल में की गयी।चीन के स्टार्ट अप योजना के तहत बने  एप्प से ठगी को अंजाम दिया गया,देश के करीब 50 लाख लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया गया है इस एप के जरिये लोगों को 15 दिन में पैसे डबल होने का लालच दिया जाता था।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की पुलिस ने देश की सबसे बड़ी ठगी का खुलासा किया। ठगी की रकम जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे, जी हां एक नही दो नही बल्कि पूरे 250 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश उत्तराखंड की पुलिस ने किया है।
उत्तराखंड एसटीएफ ने 15 दिन में पैसा दोगुने करने के लिये पहले लोगों से पॉवर बैंक एप को डाउनलोड
करने को कहा जाता था जिसके बाद उनसे 15 दिन में पैसे डबल होने का लालच दिया जाता था।
पूरे मामले का खुलासा कुछ इस तरह हुआ जब हरिद्वार निवासी ने पुलिस में सूचना दी कि एक “पावर बैंक ऐप” से पैसे दोगुने करने के लिए दो बार क्रमशः 93 हजार औऱ 72 हजार जमा किये थे जो 15 दिन में डबल न होने पर पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।जांच में पाया गया कि सभी धनराशि अलग अलग खातों में ट्रांसफर की गई थी,जब वित्तीय लेन देन का अध्ययन किया गया तो पुलिस के हाथ 250 करोड़ की ठगी सामने आयी।पुलिस की जांच में एक बड़ी बात सामने आयी  कि विदेशी निवेशकों द्वारा भारत के बिजनेसमैन को कमीशन का लालच देकर एक एप के जरिये लोगों को लोन देने की बात करते थे बाद में इसमें बदलाव कर लोगों को पैसे दोगुने करने का  लालच देकर पैसे निवेश किया जाने लगा।पैसा एक ही खाते में डलवा कर भारत के लोगों के खातों में डलवाया गया।शुरुवात में कुछ लोगों का पैसा वापिस भी दिया गया।
-अजय सिंह-एसटीएफ
उत्तराखंड एसटीएफ  ने छानबीन के बाद नोयडा से मामले में एक आरोपी पवन पांडेय नोएडा से अरेस्ट किया है।आरोपी के पास से 19 लेपटॉप,592 सिम कार्ड,5 मोबाइल फोन,4 एटीएम कार्ड,1 पासपोर्ट बरामद हुआ है।एसटीएफ ने जांच में पाया है कि ये धनराशि क्रिप्टो करेंसी में बदलकर विदेशों को भी भेजी जा रही है।देहरादून एडीजी अभिनव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चीन के स्टार्ट अप योजना के तहत ऐसे एप्प बनाया गया है।एप्प का नाम पावर बैंक 15 दिन में पैसे दोगुने करने का लालच लोगो को दिया गयामामले में अन्य एजेंसी,आईबी,रॉ को भी सूचना दी गई है।जिन विदेशी लोगो का नाम सामने आ रहा है,उनके दूतावास से सम्पर्क कर उनकी जानकारी मांगी जा रही है जल्द ही  जानकारी सामने आएगी।अब तक इस मामले में  उत्तराखंड में 2 मुकदमे बंगलोर में 1 मुकदमा दर्ज है,इस गेम में कई शेल कम्पनी और लोग है।
-नीलेश भरणे-कानून व्यवस्था
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments