Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअमित शाह के बाद पीएम मोदी आएंगे दून

अमित शाह के बाद पीएम मोदी आएंगे दून

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखण्ड दौरे पर आने वाले हैं। जिसकों लेकर तैयारिया जोरों पर चल रही है। पांच अक्टूबर को मोदी दून पहुंचेंगे। उन्हें लालबहादुर शास्त्री प्रशासनिक एकेडमी के कार्यक्रम में शिरकत करनी है। प्रदेश में आगामी 20 दिन उत्तराखंड में वीआइपी दौरों के हिसाब से खासे अहम रहेंगे। आने वाले दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 सितंबर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 23 सितंबर (प्रस्तावित) व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू तीन अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे।

इसके बाद अब पांच अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। देश के शीर्ष नेताओं के उत्तराखंड दौरे के दृष्टिगत आने वाले दिन शासन व प्रशासन के लिए खासे मशक्कत भरे रहेंगे। बीते रोज ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीवीआइपी दौरों के मद्देनजर शासन व पुलिस के अधिकारियों संग बैठक भी की।

मुख्यमंत्री आवास में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को एक रूटीन दौरा बताया। उन्होंने कहा कि वे इस समय देशभर में भ्रमण पर हैं और इसी कड़ी में देहरादून भी आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments