Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरराज्य सरकारी कर्मियों के वेतन में तीन हजार तक की बढ़ोत्तरी

राज्य सरकारी कर्मियों के वेतन में तीन हजार तक की बढ़ोत्तरी

 देहरादून। संवाददाता। राज्य सरकार ने 8700 ग्रेड वेतन के कार्मिकों को बड़ी राहत दी है। केद्र सरकार की ओर से उक्त वेतनमान के लिए निर्धारित वेतन मैट्रिक्स में लेवल-13 मे किए गए संशोधन को राज्य में भी लागू किया गया है। इससे उक्त ग्रेड कार्मिकों के वेतन में दो से तीन हजार रुपये का इजाफा हो गया है।

वित्त प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखंड सरकारी सेवक वेतन नियम, 2016 में वेतन मैट्रिक्स मे संशोधन के आदेश जारी किए है। इसके तहत वेतन नियम की तालिका में ग्रेड वेतन 8700 के लिए स्तंभ-दो में उल्लिखित मैट्रिक्स लेवर-13 को स्तंभ-तीन के मुताबिक प्रतिस्थापित किया गया है। संशोधन के बाद मैट्रिक्स लेवल-13 में विभिन्न स्तरों पर वेतनमान 1,23100 से लेकर 2,15900 रुपये तक निर्धारित हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments