Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमुख्यमंत्री की फ्लीट के आगे महिला ने किया कूदने का प्रयास

मुख्यमंत्री की फ्लीट के आगे महिला ने किया कूदने का प्रयास

देहरादून। संवाददाता। मुख्यमंत्री की फ्लीट के आगे कूदने वाली महिला को लोगों ने उस वक्त थाम लिया। जब उनका जत्था यमुना कॉलोनी से गुजर रहा था। यदि समय पर महिला को न रोका होता बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि महिला का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। इस मामले में पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने के चलते वह आहत थी। इस घटना के बाद कैंट पुलिस महिला को लेकर थाने पहुंची, जहां उसके ससुराल पक्ष को भी बुलाया गया। कैंट पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है।

कैंट क्षेत्र निवासी उक्त महिला की शादी एक साल पहले ही हुई है। शादी के कुछ महीने बाद ही वह ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर मायके चली आई। इसके बाद शादी में दिए गए सामान को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया, जिसे लेकर युवती पुलिस से भी शिकायत कर चुकी है।

मगर मामले में कोई कार्रवाई न होने पर महिला गुरुवार शाम घर से निकली और यमुना कॉलोनी पहुंच गई। तभी वहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने लगा, जिसे देख महिला फ्लीट की एक गाड़ी के सामने कूदने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला को पकड़कर किसी तरह सड़क से किनारे किया। यह देखकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। कैंट इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट ने बताया कि महिला का अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments