Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरगर्भवती महिला का मोमबत्ती में चलता रहा आपरेशन

गर्भवती महिला का मोमबत्ती में चलता रहा आपरेशन

देहरादून। संवाददाता। शहर के सबसे बड.े सरकारी अस्पताल में से एक दून महिला अस्पताल में गुरुवार सुबह आठ बजे गर्भवती महिला का ऑपरेशन चल रहा था। इसी दौरान एकदम से लाईट चली गई। तभी ऑपरेशन थियेटर की बिजली गुल हो गई। जिसके बाद पांच घंटे तक अस्पताल में बिजली नहीं आई।

दून महिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में गुरुवार सुबह एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन चल रहा था। इस दौरान अस्पताल के सिस्टम में खराबी आने के कारण बिजली गुल हो गई। ओटी की लाइट बंद होने से डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ मुश्किल में पड़ गया। केस गंभीर था। गर्भवती महिलाओं का रिस्क लेकर ऑपरेशन किया गया। इस दौरान बाहर तीमारदारों के हाथपांव फूले रहे।

महिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डा. मीनाक्षी जोशी ने इसकी जानकारी दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. केके टम्टा को दी। इसके बाद उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था कराई। बताया जा रहा है कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक डॉक्टरों को मोबाइल की रोशनी का सहारा लेना पड़ा।

लाइट नहीं होने के कारण गुरुवार को बाकी सभी ऑपरेशन टालने पड़े। डा. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि इस आपात स्थिति में डॉक्टरों का अनुभव काम आया, अन्यथा बड़ी समस्या खड़ी हो जाती। डा. जोशी ने बताया कि आगे से ऐसा न हो, इसके लिए अधिकारियों को सूचना दी जा रही है। उधर, इस घटना से डाक्टरों में रोष है। डाक्टरों का आरोप है कि बिजली बुनियादी व्यवस्था है। जिस पर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments