Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरआशा कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया

आशा कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया

देहरादून। संवाददाता। राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते पर रोक लिया। इस पर महिलाएं सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं।

आशाओं कर्मकार घोषित करने, न्यूनतम वेतनमान देने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता लंबे समय से आंदोलनरत हैं। आज कार्यकर्ताओं ने परेड मैदान से सचिवालय के लिए रैली निकाली।

 

उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाया। सचिवालय से पहले पुलिसकर्मियों ने बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस पर आशा कार्यकत्रियों ने वही धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नही मानी जाती तब तक वे धरने पर बैठी रहेंगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments