Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर18 नवंबर की शाम मसूरी में काला चस्मा पर झूमते नजर आएंगे...

18 नवंबर की शाम मसूरी में काला चस्मा पर झूमते नजर आएंगे दून के युवा

देहरादून। संवाददाता। मसूरी में 18 नवंबर की शाम कमेडी नाइट विद सुनील ग्रोवर शो होने जा रहा है। ये रात दूनवासियों के लिए कॉमेडी और म्यूजिक के नाम होने वाली है। कार्यक्रम में कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर अपने कॉमेडी के किरदारों से सबको लोट-पोट करेंगे। वहीं, बॉलीवुड सिंगर इंदीप बख्शी काला चश्मा, श्सटर्डे-सटर्डेश् जैसे दिलचस्प गीत से दर्शकों को लुभाते नजर आएंगे।

कनक चैक स्थित एक होटल में बॉलीवुड सिंगर इंदीप बख्शी और सहकलाकार फराह लखानी पत्रकारों से मुखातिब हुए। सिंगर इंदीप बख्शी ने कहा कि उनका देहरादून से खास लगाव रहा है। वह पिछले तीन वर्षों से समय-समय पर दूनवासियों के बीच आते रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कबीर एंटरटेनमेंट और कासा एंटरटेनमेंट की ओर से 18 नवंबर को फुट हिल्स गार्डन मसूरी में श्कॉमेडी नाइट विद सुनील ग्रोवरश् कॉमेडी शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर अपने गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी, रिंकी भाभी जैसे प्रसिद्ध हास्य किरदारों से जनता को हंसाएंगे। शो में वह खुद भी बॉलीवुड गानों की प्रस्तुति देंगे। बताया कि यह शो कॉमेडी, संगीत और ग्लैमर से भरा होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments