Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसचिन तेंदुलकर के मसूरी ठहराव को कोर्ट ने दी चुनौती

सचिन तेंदुलकर के मसूरी ठहराव को कोर्ट ने दी चुनौती

देहरादून। संवाददाता। दिसंबर के अंत में हर साल सचिन तेंदुलकर पहाड़ों की रानी मसूरी का दीदार करने आते थे। मगर अब उनके मित्र संजय नारंग का आसियाना जिसमेें सचिन ठहरा करते थे, नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद टूटने का खतरा बना हुआ है।

मसूरी में संजय नारंग के ढहलिया बैंक हाउस की इमारत पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आपको बता दें नैनीताल हाईकोर्ट ने संजय नारंग के डहलिया बैंक में हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। साथ ही नारंग की याचिका को भी खारिज कर दिया था।

इसके बाद संजय नारंग ने डहलिया बैंक प्रॉपर्टी मामले में सुप्रीम कोर्ट में विशेष अपील दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है और नारंग की विशेष अपील को खारिज कर दिया है। वहीं लंढौर कैंटोनमेंट बोर्ड के अनुसार बोर्ड की अगली बैठक में ध्वस्तीकरण की तारीख का फैसला लिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments