Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड28 को पतंजलि और 29 नवंबर शांतिकुंज आएंगे राष्ट्रपति कोविंद, प्रशासन अलर्ट

28 को पतंजलि और 29 नवंबर शांतिकुंज आएंगे राष्ट्रपति कोविंद, प्रशासन अलर्ट

28 को पतंजलि और 29 नवंबर शांतिकुंज आएंगे राष्ट्रपति कोविंद, प्रशासन अलर्ट रामनाथ कोविंद 28 नवंबर को पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और 29 नवंबर को शांतिकुंज देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को लेकर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। 

डीएम और एसएसपी ने पतंजलि विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से हेलीपैड की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पतंजलि विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर वहां अधिकारियों से जानकारी ली। 

इसके बाद जिलाधिकारी और एसएसपी रूट निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक भवन पहुंचे। कुलपति एवं कुलाधिपति कार्यालय की सुरक्षा मानकों व व्यवस्थाओं की दृष्टि से निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मंच व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास की स्थिति, दीक्षांत समारोह में जिन विद्यार्थियों को उपाधि देनी है, उनके बैठने आदि की व्यवस्था की जानकारी ली।

विश्वविद्यालय परिसर स्थित सेफ हाउस का भी निरीक्षण भी किया। इस दौरान पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, एडीएम पीएल शाह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सीएमओ डा. खगेन्द्र समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments