Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधमादक तस्करी में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

मादक तस्करी में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

देहरादून। संवाददाता। दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशें के खिलाफ अभियान में पुलिस ने चार मादक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

बता दे कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को लेकर रात्री चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को अल्टों सवार कुछ लोगों पर शक हुआ। पुलिस ने उनसे कार आगे जाकर किनारे करने को कहा। ऐसा सुनते ही युवक हकबका गए। इस दौरान पुलिस का शक फौरन यकीन में बदल गया।

 

गहनता से तलाशी पर उनके कब्जें से करीब 30 ग्राम स्मैक (मर्फीन) बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वो पिछले एक साल से नशें की लत में हैं, इसी को पूरा करने के लिए वो बरेली से दून स्मैक लेकर आते हैं।

जिसें स्कूल और कालेज के पढ़ने वाले छात्रों को बेचा जाता है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान विशाल कापड़ी उम्र-22 पुत्र कृष्णानंद कापड़ी निवासी कुमौड़ा अल्मोड़ा, मनीष सिंह रौतेला उम्र-23 पुत्र महिपाल सिंह निवासी कुमौड़ा अल्मोड़ा, मनोज कन्याल उम्र-24 पुत्र पुरन सिंह और शिवम बिष्ट उम्र- 21 पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी चैखुटियाताल अल्मोड़ा टेक्सी चालक का काम करता है।

आरोपियों से बरामद स्मैक (मर्फीन) की कीमत एक लाख रूपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कोर्ट से जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments