Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरब्लू व्हेल के चलते दून के दो छात्रों ने किया आत्महत्या का...

ब्लू व्हेल के चलते दून के दो छात्रों ने किया आत्महत्या का प्रयास

 

देहरादून। संवाददाता। देहरादून में ब्लू व्हेल का खतरा समाप्त होता नहीं दिख रहा है। शहर के नामचीन स्कूल दो अलग-अलग कक्षाओं के छात्रों द्वारा ब्लू व्हेल के दौरान खुद नुकशान पहुंचाने की बात सामने आई है। हालांकि स्कूल प्रशासन इस बात को सार्वजनिक करने में परहेज कर रहा है।

दून में बलू व्हेल का खतरा अभी टला नहीं है। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के दो छात्र अब इसकी जद में हैं। शुक्र है जो हादसे का पता तुरंत चल गया नही ंतो बच्चों की जान को खतरा भी हो सकता था। वहीं स्कूल प्रशासन की ओर से जानकारी मिलते ही इसकी सूचना अभिभावकों को दे दी है।

राजधानी में इससे पहले ब्लू व्हेल से जुड़े तीन मामले सामने आ चुके हैं। अब शिमला बाईपास स्थित स्कूल में दो छात्रों के ब्ल्यू व्हेल गेम खेलने की पुष्टि हुई है। इनमें एक कक्षा सात व एक छात्र कक्षा दस में अध्ययनरत है। इन बच्चों के व्यवहार में असामान्य रूप से बदलाव दिख रहा था।

वह पढ़ाई से विरत व खुद को अलग थलग रख रहे थे। स्कूल प्रशासन ने वक्त पर इस खतरे को भांप लिया। स्कूल प्रशासन ने इस मामले पर बात करने से इन्कार किया है। बताया गया कि छात्रों की स्कूल काउंसलर से काउंसिलिंग कराई जा रही है।

बता दें कि इस गेम का शिकार ज्यादातर किशोर ही हुए हैं। दून में जिन बच्चों ने खुदकुशी का प्रयास किया, उनकी भी उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच है। हाल में राज्यपाल भी इस पर अपनी चिंता व्यक्त कर चुके हैं। इसके बावजूद भी इसका असर दून में कम होता नहीं दिख रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments