Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमशरूम लेडी ने लांच किया मशरूम स्वास्थ्य मसाला

मशरूम लेडी ने लांच किया मशरूम स्वास्थ्य मसाला


देहरादून। संवाददाता। मशरूम लेडी के नाम से मशहूर दिव्या रावत ने मशरूम स्वास्थ्य मसाला बाजार में उतारा दिया है। जिसका सेवन मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। मसाले का इस्तेमाल किसी भी खाद्य पदार्थ के साथ किया जा सकता है।

मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए मशरूम ब्रांड अम्बेसडर दिव्या रावत ने मशरूम स्वास्थ्य मसाला लांच किया। उन्होंने बताया कि मशरूम एक शाकहारी सब्जी है। मशरूम स्वास्थ्य मसाले का प्रयोग किसी भी खाद्य पदार्थ के साथ किया जा सकता है। जिससे खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही खाने में पौष्टीक तत्वों की मात्रा में इजाफा होता है। उन्होंने बताया कि कई तरह की दवाईयों में मशरूम का इस्तेमाल किया जाता है। मशरूम मसाला के उपयोग से मनुष्य की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससें मनुष्य निरोग रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments