Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधसाल की शुरूआत में बदमाशों के हौसले बुलंद-एटीएम तोड़ने का प्रयास

साल की शुरूआत में बदमाशों के हौसले बुलंद-एटीएम तोड़ने का प्रयास


देहरादून। संवाददाता। राजधानी में बदमाशों के हौसंले इस कदर बुलंद है कि साल के पहले दिन ही बदमाशों ने शहर के व्यस्तम चावला चौक स्थित एक एटीएम को लूटने का प्रयास किया। यह अलग बात है कि बदमाश लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने में असफल रहे लेकिन साल शुरू होते ही बदमाशों ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती पेश कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह नये वर्ष की शुरूआत होते ही जब लोग डालनवाला कोतवाली क्षेत्र स्थित चावला चौक के समीप से गुजरे तो वहां एटीएम टूटा देख सकते में आ गये।

बताया जा रहा है कि लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस के होश फाख्ता हो गये। साल के पहले दिन ही एटीएम में लूट का प्रयास किये जाने का मामला पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी। सूत्रों का कहना है कि मामले में पुलिस ने अपराधियों को दबोच लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बहरहाल साल के पहले दिन ही बदमाशों द्वारा पुलिस को दी गयी चुनौती को पुलिस ने गम्भीरता से लिया है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त नाम मात्र की है जिससे अपराधियों के हौंसले बुलंद है। बता दे कि बीते वर्ष डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में ही एक युवक की देर रात सड़क पर हत्या किये जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त का दावा किया लेकिन वह दावा बदमाशों ने नये वर्ष के पहले दिन ही हवा में उड़ा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments