Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकर्ज के बावजूद नहीं मिल रहा कर्मचारियों को वेतन- नेगी

कर्ज के बावजूद नहीं मिल रहा कर्मचारियों को वेतन- नेगी

देहरादून। संवाददाता। भाजपा सरकार के राज में प्रदेश के कर्मचारियों को अपना वेतन लेने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। कर्मचारी जो वेतन पर ही निर्भर है उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। जबकि सरकार कर्ज पर कर्ज लिये जा रही है।

यह बात आज मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कही। उन्होने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आयी है तब से प्रदेश के कर्मचारियों को अपने वेतन लेने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। लेकिन फिर भी उनको कई महीने तक वेतन नहीं मिल पा रहा है। कई कर्मचारी जो कि वेतन पर ही निर्भर हैं उनके सामने दो वक्त की रोटी का संकट पैदा होना लाजमी है तथा बच्चों की पढ़ाई,लिखाई व स्कूल की फीस जमा न कर पाने के कारण उनका संकट और गहरा गया है।

नेगी ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि सरकार ने अपने 21 महीने के कार्यकाल में लगभग 12 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। लेकिन इतना कर्ज लेने के बावजूद कर्मचारियों के वेतन के लाले पड़ना व कोई विकास धरातल पर न दिखना निश्चित तौर पर प्रदेश को गर्त में धकेलने जैसा है। नेगी ने कहा कि प्रदेश कर्ज के सहारे चल रहा है तथा जो राजस्व सरकारी खजाने में आना चाहिए था वो सीधा भाजपा नेताओं की जेब में जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments