Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड29 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू इस बार ये मिली छूट

29 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू इस बार ये मिली छूट

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ्यू को 29 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि कोविड कर्फ्यू में इस बार सरकार ने राहत भी दी है। जिसमें 5 दिन दुकानों को खोलने का निर्णय सरकार ने लिया है, वही होटल और रेस्टोरेंट 50% की मंजूरी के साथ खुलेंगे, रात 10:00 बजे से 6:00 बजे तक होटल बंद रहेंगे, वहीं 50% उपस्थिति के साथ बार भी खुल सकेंगे। नगरीय क्षेत्रों में रात्रि को कोविड कर्फ्यू रहेगा। चार धाम यात्रा को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 1 जुलाई से स्थानीय जनपद वासियों के लिए चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी। वही 11 जुलाई से राज्य वासियों के लिए चार धाम यात्रा शुरू होगी। 50% उपस्थिति के साथ सरकारी दफ्तर खुलेंगे। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी है,सुबोध उनियाल का कहना है कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments