Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमिनिस्ट्रीयल कर्मियों की हड़ताल से आरटीओं में सन्नाटा

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की हड़ताल से आरटीओं में सन्नाटा


देहरादून। संवाददाता। मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की हड़ताल के चलते संभागीय परविहन विभाग (आरटीओ) ऑफिस में बुधवार को दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। जिन लोगों को हड़ताल की जानकारी नहीं थी वह काम के लिए दफ्तर आए तो उनको बैरंग लौटना पड़ा। निजी कंपनी ने वाहनों में नंबर प्लेट तो लगवाए, लेकिन आरसी लेने के लिए लोगों को दोबारा से आरटीओ आना पड़ेगा। बुधवार को आरटीओ दफ्तर के मिनीस्ट्रीयल कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे। कर्मचारी परेड ग्राउंड में उत्तराखंड कर्मचारी समन्वय मंच की ओर से आयोजित धरने में शामिल हुए। इससे आरटीओ दफ्तर में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।

सामान्य दिनों में दफ्तर के काउंटरों पर लाइन लगी रहती थी, लेकिन बुधवार को इक्का-दुक्का लोग ही परिसर में दिखे। उनको भी बिना काम किए बैरंग वापस लौटना पड़ा। उत्तरकाशी से आए विजय ने बताया कि उनको गाड़ी ट्रांसफर करवानी है। तीन दिन पहले आरटीओ आए तो कर्मचारियों ने बुधवार को आने के लिए कहा, लेकिन हड़ताल के चलते वापस लौटना पड़ रहा है।

लर्निंग लाइसेंस ड्राइविंग टेस्ट के लिए आई महिला उपनल कर्मियों से उलझ गई। महिला ने ड्राइविंग टेस्ट लेने को कहा तो कर्मचारियों ने हड़ताल की बात कहकर उसे लौटा दिया। हालांकि निजी कंपनी ने वाहनों में नंबर प्लेट लगाने काम किया, लेकिन जिन लोगों ने नंबर प्लेट लगाई है उनको आरसी के लिए दोबारा ऑफिस आना होगा। एआरटओ अरविंद पांडेय ने बताया कि सामूहिक अवकाश से काम प्रभावित रहा है। गुरुवार को कर्मचारियों के काम पर लौटने पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments