Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरवार्ड-51 मेें बनाये गए अटल आयुष्मान योजना के कार्ड

वार्ड-51 मेें बनाये गए अटल आयुष्मान योजना के कार्ड


देहरादून। संवाददाता। वार्ड नम्बर 51 में अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत कार्ड बनाने हेतू कैम्प लगाया गया है। कैम्प सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। आज कार्ड बनवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी और लोगोें ने कार्ड बनावाये।

विदित हो कि अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत राज्य के 23 लाख परिवारों के निशुल्क इलाज के लिए कार्ड बनवाये जा रहे है। इस क्रम में आज भाजपा नेता सूरज रावल द्वारा वाणी विहार, शांति विहार में कार्ड बनावाने हेतू कैम्प लगवाया गया। इस योजना के लिये क्षेत्रवासियों ने त्रिवेन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। कैम्प मेें सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटी। क्षेत्रवासी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि सरकार की इस योजना से आम जन को लाभ होगा। कैम्प संचालित करने वालों मेें प्रीतम शाह, नरेश, अमित कौर आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments