Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमुख्य सचिव ने पुलिस की कार्यशैली को सराहा

मुख्य सचिव ने पुलिस की कार्यशैली को सराहा


देहरादून। संवाददाता। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने आज पुलिस मुख्यालय में पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीजीपी अनिल रतूड़ी सचिव गृह नितेश झाँ, वित्त सचिव अमित नेगी सहित तमाम पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। यह पहला मौका है जब मुख्य सचिव ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक ली।
मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।

इंवेटर्स समिट का जिक्र करते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में आये व्यवसाइयों ने भी उत्तराखंड के लॉ एंड ऑर्डर की सराहना की है। मुख्य सचिव ने कहा कि आज बैठक में पुलिस के कार्यों और भावी योजनाओं के बारे में चर्चा की गई, साथ ही वित्तीय संसाधनों को लेकर भी चर्चा हुई ताकि पुलिस को और बेहतर सुविद्याएँ दी जाएं।
वहीं डीजीपी अनिल रतूड़ी ने कहा की ये गर्व का विषय है की मुख्य सचिव ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली और भावी योजनाओं से रूबरू हुए हैं, पुलिस किस तरह से काम कर रही है और किस तरह से और बेहतर किया जा सकता है इस पर मुख्य तौर पर चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments