Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर108 कर्मियों की हड़ताल खत्म-आश्वासन के बाद काम पर लौटे

108 कर्मियों की हड़ताल खत्म-आश्वासन के बाद काम पर लौटे


देहरादून। संवाददाता। पिछले दो दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे 108 एंबुलेंस कर्मियों ने शुक्रवार शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आश्वासन के बाद काम पर लौट गए हैं। जिसके बाद शाम से ही 130 एंबुलेंस वाहन सेवाओं को शुरू कर दिया गया है। जिससे प्रदेश के लोगों को राहत मिली है।

जानकारी देते हुए 108 सेवा का संचालन करने वाली कम्पनी जीवीके के प्रांतीय हेड मनीष टिंकू का कहना कि राज्य में 108 सेवा का संचालन शुरू हो गया है। हड़तालियों से अजय भट्ट की बात हो चुकी है। उनसे एक हफ्ते के भीतर मांग पूरी होने का आश्वासन मिला है। भट्ट ने इस संबंध स्वास्थ्य सचिव नितेश झा को लिखित पत्र के जरिये मांगों को पूरा किए जाने को कहा है। बता दे कि कर्मचारी ओवर टाईम को दोगुना करने सहित सात सूत्रीय मांगों को पूरा किये जाने की मांग पर अड़े हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments